अक्षय कुमार और सुनिल शेट्टी बॉलिवूड के पुराने खिलाड़ी बन चुके हैं। दोनों में कुछ खुबियां मिलती दिखाई देती हैं। दोनों ने अपने शुरूआती करियर में एक्शन फ़िल्मों मे ही काम किया था। दोनो ’एंग्री यंग मॅन’ बन कर आए थे। इस दौरान उन्होंने कई एक्शन हिट फिल्में भी दी। लेकिन सन २००० मे आयी फ़िल्म ’हेराफेरी’ ने दोनो के करियर को अलग मोड दिया। वह मोड था कॉमेडी का। इस फ़िल्म के हिट होने के बाद दोनो ने कई हिट कॉमेडी फ़िल्में दी। अब दोनो अधिकतम कॉमेडी फ़िल्मों में ही नज़र आते है।
शुरूआत से ही अक्षय कुमार और सुनिल शेट्टी ने कई फ़िल्मों मे एकसाथ काम किया है। बॉलिवूड के हिरोज की जोडियों मे सबसे हिट मानी जानेवाली यह जोड़ी है। उनकी एकसाथ वाली फ़िल्में मैं यहां दे रहा हूं।
1. वक्त हमारा है (१९९३)
2. हम है बेमिसाल (१९९४)
3. मोहरा (१९९४)
4. सपूत (१९९६)
5. दो शेर (१९९६)
6. धड़कन (२०००)
7. हेराफेरी (२०००)
8. जानी दुश्मन (२००२)
9. आवारा पागल दीवाना (२००२)
10. आन: मेन एट वर्क (२००४)
11. दीवाने हुए पागल (२००५)
12. गरम मसाला (२००५)
13. फिर हेराफेरी (२००६)
14. भागम भाग (२००६)
15. वेलकम (२००७)
16. दे दना दन (२००९)
17. थॅंक यू (२०११)
18. देसी बॉईज़ (२०११)
19. हॅलो इंडिया (२०१२)
अगर आपको इसके अलावा भी और फ़िल्में मालूम है तो ज़रूर कमेंट करें।
Thanks for this useful information./
ReplyDeleteEk Rishta - the bond of love
ReplyDelete